राष्ट्रपति मुर्मू 25 सितंबर को मथुरा आएंगी, संतों से अध्यात्मिक चर्चा भी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को मथुरा आ रही हैं। नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन से आने वाली राष्ट्रपति ठाकुर बांकेबिहारी और निधिवन के दर्शन के साथ ही

वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान और कुब्जा कृष्ण मंदिर भी दर्शन को जाएंगी। वह वृंदावन की सुदामा कुटी में संतों के साथ अध्यात्मिक चर्चा भी करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन का कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

स्पेशल ट्रेन से आ रही हैं द्रौपदी मुर्मु, निधिवन व कृष्ण कुब्जा मंदिर भी जाएंगी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह दस बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से छटीकरा स्थित वृंदावन रेलवे स्टेशन स्पेशल ट्रेन से पहुंचेंगी।
  • यहां से वह कार से बांकेबिहारी मंदिर के पास जादौन पार्किंग आएंगी।
  • यहां से गोल्फ कार्ट से ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर आएंगी।
  • यहां 11.10 तक दर्शन पूजन के बाद वह ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली निधिवन जाएंगी।
  • यहां 12 बजे तक पूजा-अर्चना के बाद यमुना किनारा होते हुए फिर पार्किंग आएंगी।
  • यहां से वह सुदामा कुटी पहुंचेंगी और करीब बीस मिनट तक संतों से अध्यात्मिक चर्चा करेंगी।
  • राष्ट्रपति होटल रेडिशन में भोजन करेंगी और दो घंटे विश्राम करेंगी। इसके बाद वह मथुरा में विश्राम घाट स्थित कुब्जा कृष्ण मंदिर में दोपहर साढ़े तीन बजे दर्शन को पहुंचेंगी।
  • 4.10 बजे वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर दर्शन करेंगी। शाम पांच बजे मथुरा जंक्शन से वह स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *