मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजिल अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री और देश के गृह मंत्री रहे गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि वह भारत माता के महान सपूत थे। साथ ही सीएम ने उनकी स्मृतियों को भी नमन किया।
सीएम योगी ने गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए समय- समय पर चलाए गए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभायी। उन्होंने 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन पर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।