अत्याधुनिक चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ।

अत्याधुनिक चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ।

आज गुरुद्वारा नानक निवास, 60, लिटन रोड, सुभाष रोड, देहरादून के तत्वाधान में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाज़ार की प्रबंधन समिति एवं इंडियन फिजियोथैरेपी देहरादून के सहयोग द्वारा अत्याधुनिक चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर की स्थापना की गई ।

गुरु महाराज के चरणों में अरदास करने के उपरांत चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर का उद्घाटन सरदार गुलज़ार सिंह महासचिव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा किया गया इस सेंटर में फिजियोथैरेपी के लिए आवश्यक अत्याधुनिक उपकरण एवं डॉ . राजेंद्र यादव जी के नेतृत्व में निपुण एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं सहयोगियों की टीम द्वारा सभी जन मानस को फिजियोथैरेपी से संबंधित सभी चिकित्सा सुविधाएँ चैरिटेबल दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी ।

इस अवसर पर सरदार गुलज़ार सिंह के द्वारा की सभी संगतों को बिनती की गई कि वह इस सेंटर की जानकारी अपने आस-पास रहने वाले सभी जनमानस तक पहुंचाएं जिससे इस सेवा का लाभ अधिक से अधिक व्यक्तियों को प्राप्त हो सके।

इस अवसर पर खजान दास मंत्री उत्तराखंड सरकार,सुनील उनियाल गामा पूर्व मेयर,अशोक वर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह मान, चेयरमैन दून इंटरनेशनल स्कूल के दवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ायी एवं सेंटर का भ्रमण किया साथ ही श्री गुरु सिंह सभा के द्वारा जन सेवा में किए जा रहे कार्यों की सहारना करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत आए हुए सभी व्यक्तियों द्वारा जलपान ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम में सरदार चरणजीत सिंह उपाध्यक्ष,एडवोकेट देवेंद्र सिंह लीगल एडवाइजर, स.सतनाम सिंह, स.मंजीत सिंह, निर्वेर फ़ाउंडेशंस के सदस्य, डॉ.राजेंद्र यादव, डॉ. पूजाश्री देव, डॉ. राजवंत, डॉ. जितेंद्र, डॉ. श्रेय, स.अवनींद्र सिंह, स.परनीत सिंह, स.अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *