अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के कुपी क्षेत्र में बस दुर्घनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए
सूचना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने घायलों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 20 लोगों की मौके पर और दो गंभीर घायलों ने रामनगर अस्पताल में दम तोड़ा।
सीएम पुष्कर धामी व सांसद अनिल बलूनी के रामनगर पहुंचने की सूचना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद अल्मोड़ा के मारचूला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
रामनगर अस्पताल में घायलों का हाल चाल जानने के लिए सीएम पुष्कर धामी व सांसद अनिल बलूनी के रामनगर पहुंचने की सूचना है।
बस में 40 से अधिक यात्री सवार
जानकारी अनुसार रोज की तरह गढ़वाल मोटर्स की बस सोमवार सुबह पौड़ी जिले के गोलीखाल से यात्रियों को लेकर रामनगर की ओर से रवाना हुई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। लेकिन सल्ट के कुपी क्षेत्र पहुंचते ही अचानक चालक ने बस से नियत्रंण खो दिया। अनियंत्रित बस गहरी खाई में जा गिरी। बस अनियंत्रित होते ही सवार लोगों की चीख पुकार मच गई।
20 यात्रियों की मौके पर ही मौतहादसे में 20 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों ने उपचार के दौरान रामनगर अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि 16 से अधिक यात्री गंभीर रूप घायल हो गए। जो मौत और जिदंगी की जंग लड़ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ओर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रेस्क्यू अभियान में जुट गई।
दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के असल कारणों का पता चल सकेगा। सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई है, सभी घायलों का रेस्क्यू किया जा रहा है। -आलोक कुमार पांडेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा
मैदान को बढ़ी भीड़, सीट को मारामारी
कोटद्वार: वहीं दीपावली संपन्न होने के बाद प्रवासियों के वापस मैदान की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है। रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।