इटावा जिले में रात दर्दनाक हादसा, चार की मौत और एक गंभीर घायल

इटावा जिले में ऊसराहार-सरसईनावर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इससे बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, ऊसराहार थाना क्षेत्र के सरसईनावर मार्ग पर रात करीब साढे नौ बजे रुद्रपुर चौराहे के पास दौलतपुर निवासी आशीष, हिंमाशु व रोहित निवासी दौलतपुर, राहुल निवासी नगरिया टोडर के साथ दौलतपुर निवासी प्रांशु बाइक से जा रहे थे।

हादसे में चार की मौत और एक घायल

पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। इससे बाइक अनियंत्रित हुई और आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में प्रांशु को छोड़कर बाकी चारों की मौत हो गई। आगे जा रहे वाहन का कुछ पता चला नहीं, वह भाग निकला।

अलग-अलग अस्पतालों में तोड़ाa दम

गुजरने वाले लोगों ने सूचना दी, तो मौके पर पुलिस पहुंच गई। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया पांचों एक ही बाइक पर सवार थे। इनमें से कुछ ने अलग-अलग अस्पतालों में दम तोड़ा है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *