देहरादून के अभिनव भटनागर ने खेल जगत में देश और प्रदेश का नाम किया रोशन

  • देहरादून के अभिनव भटनागर ने खेल जगत में एक बार फिर अपनी मेहनत और कोचिंग के दम पर देश का नाम रोशन किया है। भारतीय नौसेना रोइंग टीम के हेड कोच अभिनव भटनागर के शिष्य सतनाम सिंह ने वियतनाम में आयोजित एशियन रोइंग चैम्पियनशिप 13 से 19 अक्टूबर 2025 में क्वाड्रूपल स्कल (Quadruple scull) में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

अभिनव भटनागर ने 2015 में रोइंग की शुरुआत की थी। सिर्फ एक साल बाद ही उन्होंने 2016 में अपना पहला राष्ट्रीय पदक (रजत) जीता और 2017 में राष्ट्रीय चैंपियन (स्वर्ण पदक) बने। इसके बाद उन्होंने 2019 में थाईलैंड में आयोजित एशियन रोइंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कोविड के बाद अभिनव ने खिलाड़ी से कोच बनने का सफर शुरू किया। उन्होंने स्पोर्ट्स कोचिंग में 1 वर्षीय डिप्लोमा पूरा किया, जिसमें वे अपने बैच के टॉपर रहे और देशभर के 737 कोचों में 11वां स्थान हासिल किया।

उनकी कोचिंग में तैयार हुए खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके शिष्य सतनाम सिंह ने 2023 में ओलंपिक 2020 के प्रतिभागी को हराकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती। वहीं, उनके दो खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स (चीन) में कांस्य पदक जीतकर नौसेना और भारत का मान बढ़ाया।

इसके बाद अभिनव को सर्विसेज टीम (नेवी और आर्मी संयुक्त) का कोच नियुक्त किया गया, जहां उनकी टीम ने नेशनल गेम्स (गोवा 2023) में सभी छह इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया।

उनके खिलाड़ियों ने टिहरी में आयोजित राष्ट्रीय खेलों और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी कई पदक अपने नाम किए। इतना ही नहीं, नेशनल रोइंग इंडोर चैंपियनशिप (पंजाब 2024) में उनके तीन खिलाड़ियों ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 03 गोल्ड और 01 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

इन शानदार उपलब्धियों के बाद अभिनव भटनागर को भारतीय पुरुष एवं महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया एशियन रोइंग इंडोर चैम्पियनशिप (मलेशिया 2024) के लिए, जहां भारत ने 19 पदक (08 स्वर्ण, 07 रजत, 04 कांस्य) जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

अब अभिनव का लक्ष्य है कि वे अगले वर्ष जापान में होने वाले एशियन गेम्स (एशियाड) और उसके बाद 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में नेवी के ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ियों का प्रतिभाग करवाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *