*देहरादून वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनाँक 17 जनवरी 2026 के रूट प्लान*
*रुट प्लॉन*
दिनांक 17/01/2026 को जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी सुरक्षा तथा आम जन की सुविधा हेतु आवश्यकतानुसार निम्न रूटो पर यातायात को कम से कम समय के लिए डायवर्ट किया जायेगा।
*डायवर्ट प्वाईंट -*
1- धोरण पुल
2- सांई मन्दिर
3- कुठाल गेट तिराहा
4- काठबंगला तिराहा
5- 06 नं0 पुलिया
6- कारगी चौक
7- लालतप्पड
*भारी वाहन हेतु NO ENTRY*
नया गांव से आई.एस.बी.टी. से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 17/01/2026 को प्रातः 08.00 बजे से 14.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
आशारोडी से आई.एस.बी.टी. से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 17/01/2026 को प्रातः 08.00 बजे से 14.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
रानीपोखरी से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 17/01/2026 को प्रातः 08.00 बजे से 14.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।यू
नेपालीफार्म से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन दिनांक 17/01/2026 को प्रातः 08.00 बजे से 14.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।