सांबा से भाजपा को झटका, जिला अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेशभर में टिकट बंटवारे को लेकर भाजपा के कई नेता नाराज चल रहे हैं। सांबा के भाजपा जिला अध्यक्ष कश्मीरा सिंह को भी टिकट नहीं मिला। ऐसे में शुक्रवार को उन्होंने अपना त्यागपत्र पार्टी को सौंप दिया।

शुक्रवार को उन्होंने सांबा में पत्रकार वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में कश्मीरा सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंदर रैना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह शेख अब्दुल्ला की विचारधारा को भाजपा में लाना चाहते हैं, जो मेरे जैसे पुराने कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *