गलतफहमी का अंजाम दून अस्पताल कर्मी पर बदतमीजी का आरोप, महिला ने खुद वापस ली शिकायत

दून अस्पताल कर्मी के खिलाफ अभद्र व्यवहार की शिकायत, गलतफहमी निकली;महिला ने वापस ली शिकायत

 

देहरादून:26 मई 2026 को दून अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी के विरुद्ध अभद्र व्यवहार की शिकायत चौकी धारा पर दर्ज कराई गई थी।

महिला शिकायतकर्ता ने मौखिक शिकायत में आरोप लगाया था कि अस्पताल कर्मचारी ने उनके साथ बदतमीजी की।

शिकायत मिलते ही कोतवाली देहरादून की टीम ने तुरंत संज्ञान लिया और दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर मामले की जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह पूरा विवाद दोनों पक्षों के बीच हुई आपसी गलतफहमी के कारण उत्पन्न हुआ था।

सभी बातें साफ होने के बाद महिला शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया कि यह घटना गलतफहमी के कारण हुई थी। उन्होंने चौकी धारा पर लिखित बयान देकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की सहमति दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *